सुपौल- कोशी पुनर्वासित परिवारों का विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विशाल धरना!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान

कोशी पुनर्वासित परिवारों को होल्डिंग टैक्स से मुक्ति, आवास योजना का लाभ सहित जमीन के मालिकाना हक की लंबित मांगों को लेकर बिशाल धरना

– नगर परिषद सुपौल के द्वारा लगाए गए होल्डिंग टैक्स से मुक्ति दिलाने, जमीन के मालिकाना हक एवं आवास योजना के लाभ के लिए कोशी पुनर्वासित परिवारों द्वारा मंगलवार को डिग्री कॉलेज चौक पर बिशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिस धरना कार्यक्रंम में हजारों की संख्या में पुनर्वासित परिवार ने भाग लिया, कार्यक्रम का नेतृत्व सुपौल राजद के युवा नेता अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव कर रहे थे, जहाँ राजद नेता ने बताया कि ये हजारों की संख्या में मौजूद लोग कोशी पुनर्वासित है, इन लोगों से नगर परिषद सुपौल द्वारा जो होल्डिंग टैक्स लिया जाता है, उनसे मुक्ति चाहिए, जमीन का मालिकाना हक़ मिलना चाहिए, प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए, इन्ही माँगो को लेकर हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे है, और जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती हैं ये आंदोलन चलता रहेगा।

Join us on:

और पढ़ें