बांकीपुर की जीत पर समस्तीपुर में जश्न: जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर: बांकीपुर विधानसभा सीट से जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत के बाद पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में समस्तीपुर जिले में भी जनसुराज कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी, मिठाइयां बांटी और जीत की खुशी साझा की। इस अवसर पर कार्यालय प्रभरी सह कोषाध्यक्ष राज कमल ने कहा कि यह केवल जनसुराज की जीत नहीं, बल्कि बिहार की जनता की जीत है। उन्होंने इसे विकास, बदलाव और बेहतर राजनीति की दिशा में जनता के विश्वास का परिणाम बताया।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब नई सोच और विकास आधारित राजनीति को समर्थन दे रही है, जिसका संदेश इस जीत से पूरे बिहार में गया है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनसुराज संगठन और अधिक मजबूती के साथ बिहार के हर जिले और गांव तक अपनी पहुंच बनाएगा तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर विकास की नई दिशा तय करेगा। समस्तीपुर में आयोजित इस खुशी के माहौल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

बाइट:कार्यालय प्रभरी सह कोषाध्यक्ष, राज कमल
बाइट:जनसुराज नेता,तारकेश्वर नाथ गुप्ता

Join us on:

और पढ़ें