बेगूसराय- कल से लापता युवक का कुएँ से शव बरामद,विभिन्न एंगल से जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ कल से लापता एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। संदेहास्पद इस मौत को लेकर लोग तरह तरह की बात कर रहे है। लोगो के अनुसार युवक मानसिक रोग़ से ग्रसित था तो कुछ लोग इसे सामान्य मौत नहीं मान रहे है। युवक का शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ी साँख स्थित दैत कुंआ से बरामद हुआ है। युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जिनेंदपुर वार्ड नंबर दो के रहने वाले रंजीत दास के पुत्र रोहित कुमार के रूप मे हुई है। घटना के सामने आने के बाद से परिजनों को जहाँ रो रो कर बुरा हाल है वही गावं मे मातम पसर गया है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गई है। परिजनों नें बताया की मृतक रोहित कुमार सोमबार को घर से लापता था तब से उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी क्रम मे आज उसका शव दैता कुआँ से बरामद हुआ।घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है पुलिस इसकी जाँच कर रही है।

Join us on: