आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद का पुतला दहन किया!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक जिला कमेटी मधुबनी के द्वारा भाजपा राज्यसभा सांसद नागेन राय उर्फ अनंत महाराज का पुतला दहन मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौक पर किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर पंचू पासवान के अध्यक्षता मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा ने कहा भाजपा जो पहले जनसंघ था उसके संस्थापको को जब अंग्रेजों द्वारा सजा दिया गया तो उनके नेता ने अंग्रेजो से माफी मांग कर बचने एवं रीहा होने का काम किया। ऐसे मानसिकता वाले लोग आज भाजपाई है। ऐसे लोग नेताजी सुभाष चंद्र बोस को प्रमाणपत्र दे रहे है। भाजपा सांसद पश्चिम बंगाल के कुच बिहार में नागेन राय उर्फ अनंत महाराज द्वारा यह कहा जाना कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं है। नेताजी द्वारा बनाया हुआ आजाद हिंद फौज अंग्रेज का एक नई इकाई था। ऐसा कहना सारा सर नेता जी का अपमान और एक करोड़ 40 लाख भारतीय का अपमान है। पार्टी ऐसे अनपढ अज्ञानी भाजपा सांसद नागेन राय को अभिलंब सार्वजनिक रूप मे सभी भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी मांग करती है कि नागेन राय उर्फ अनंत महाराज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तत्काल राज्यसभा से बर्खास्त करें, अन्यथा पार्टी मजबूत आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। सभा को संबोधित करते हुए जिला महासचिव कामरेड बेचन राम ने कहा कि भाजपा को चाहिए नागेन राय उर्फ अनंत महाराज को पार्टी से बर्खास्त कर दे। पश्चिम बंगाल सरकार नागेन राय पर प्राथमिक दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार करें अन्था पूरे जिला भर के सभी प्रखंडो पर भाजपा शीर्ष नेता का पुतला दहन कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अपमान का बिरोध दर्ज कराया जाएगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन मे पंचू पासवान ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अपमान नहीं सहा जाएगा। जब तक ऐसे अनर्गल वकतव्य देने वाले भाजपा सांसद की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक पार्टी द्वारा आंदोलन चलता रहेगा। सभा को संबोधित किया जिला सचिव गुड्डू मंडल, अनिल मंडल, संतोष सफी, पारो देवी ,अखिलेश झा ,शीला देवी ,सहित दर्जनों लोगों ने किया।

Join us on: