रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक मे 13-14 अगस्त को गांव और गरीबों के मुद्दे पर 24 घंटे का सत्याग्रह प्रखंड- अंचल मुख्यालयों पर करना हुआ तय!
छात्र- युवाओं का जिला स्तरीय कन्वेंशन 23 अगस्त को मधुबनी में
वरिष्ठ माकपा नेता भागवत यादव की ह्त्या की निंदा, मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा के नेतृत्व में नेताओं की टीम पीड़ित परिजन से मुलाकात किया
मधुबनी, भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में रहिका थाना क्षेत्र के माले नगर, लहरियागंज में आयोजित किया गया। बैठक मे सभी प्रखण्ड एवं आंचलों की गतिविधियों की समीक्षा की गयी। गांव के दलित, गरीबों और मजदूरों के बीच चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि छात्र- युवा आंदोलन के विराट स्वरूप के सामने अंततः तानाशाही ताकतों को झुकना पड़ा। युवा जोश और आंदोलन को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा- रोजगार बचाने को लेकर संघर्ष और तेज होगा। उन्होंने छात्र- युवाओं से आईसा और इंकलाबी युवा संगठन ( आर वाई ए) को जिले भर मे मजबूती के साथ खड़ा करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव के गरीबों का विकास और शिक्षा सुधार के बिना बिहार का विकास असंभव है। आगे उन्होंने कहा कि गरीबों के वास आवास, रोजगार, राशन, पीने के पानी सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिले के सभी प्रखण्डों एवं अनुमंडल मुख्यालयों पर 13- 14 अगस्त को राज्य व्यापी सत्याग्रह, अनशन कार्यक्रम आयोजित होगा।
मौके पर बैठक मे लिए गए निर्णयों पर बोलते हुए जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि माकपा नेता भागवत यादव की ह्त्या बढ़ते अपराध के प्रति पुलिस प्रशासन की उदासीनता का परिणाम है। माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा के नेतृत्व में पार्टी की टीम ने जिसमें मै ध्रुव नारायण कर्ण, भूषण सिंह, योगनाथ मंडल, मयंक यादव ने पीड़ित परिजन से मुलाकात किए। जहां पीड़ित परिवार से हत्या को लेकर सभी आवस्यक जानकारी प्राप्त किया गया। पार्टी मांग करता है कि इलाज सहित 10 लाख का मुआवजा सरकार पीड़ित परिवार को दे। रहिका कप्लेश्वर के इलाके में बढ़ते अपराध पर रोक लगे। आगे उन्होंने कहा कि अंधराठाढ़ी के सहोरिया में कुम्हार परिवार की प्रताड़ना, परसा नव टोलिया में विवाहित युवती की ह्त्या, बेनीपट्टी के मनकौर पंचायत के गमहरिया में दलित गरीबों को उजाड़ने सहित अन्य मुद्दों को लेकर माले का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। 23 अगस्त को जिला मुख्यालय में छात्र- युवाओं का कंवेंशन होगा। बैठक को अन्य लोगों के साथ ही कामरेड श्याम पंडित ,भूषण सिंह, उत्तीम पासवान,लक्ष्मण राय,मयंक कुमार,बिशंभर कामत,योगनाथ मंडल, मदनचंद्र झा, महाकांत यादव,अजीत कुमार ठाकुर, योगेंद्र महतो ,रामराम बिलास सदाय, सुनीता देवी के साथ ही अन्य लोगों ने संबोधित किये।



