:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
– बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सीतामढ़ी से नासिक कमाने जा रहे पांच दोस्तों में से एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना पंडारक स्टेशन और मेकरा ममरखाबाद हाॅल्ट के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतू अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिला निवासी आकाश कुमार 21 वर्ष के तौर पर हुई है।
एक दोस्त ने बताया कि वह सीतामढ़ी से नासिक जाने वाली ट्रेन में बैठे थे और वह नासिक कमाने पांच दोस्त एक साथ जा रहे थे। देर रात्रि चार दोस्त खाना खाने के बाद सो गए लेकिन आकाश कुमार ट्रेन के गेट की ओर चला गया लेकिन वह ट्रेन से नीचे कैसे गिरा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उनका ट्रेन में चढने के तुरंत बाद सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से हाथापाई हुई थी।
दूसरे दोस्त ने कहा कि सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से हाथापाई हुई थी लेकिन फिर मामला खत्म हो गया था। खाना खाने के बाद चार दोस्त सो गए लेकिन वह गेट की ओर गया था, कुछ लोगों का कहना है कि उसे किसी ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि वह खुद अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। वह सीतामढ़ी से नासिक कर्मभूमि एक्सप्रेस से काम करने जा रहे थे, घटना बीती रात्री 12:55 से 1:30 बजे के बीच की है ट्रेन से नीचे गिरने के बाद यात्रियों ने हल्ला किया जिसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि कोई ट्रेन से नीचे गिर गया है, ट्रेन काफी दूर आगे बढ़ने के बाद रेलवे को इसकी सूचना दी गई और जब ट्रेन रुकी तो वह नीचे उतरकर अपने दोस्त को खोजने लगे। इसके बाद अंदेशा हुआ कि उसका दोस्त ही दुर्घटना का शिकार हो गया है इस पूरे मामले में प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने खुद देर रात्रि अपने दोस्त को जाकर खोजा, मौके पर उसका दोस्त मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
वहीं दूसरी घटना पंडारक स्टेशन के पास की है जहां एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान कराने हेतू सुरक्षित रखा है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
बाइट – मृतक के साथी!




