:- रवि शंकर अमित!
मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ़ ग्रुप सेंटर में सेवानिवृत्त होने के बाद शनिवार शाम डीआईजी रविंद्र भगत को जवानों ने भावपूर्ण और भव्य विदाई दी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों ने उनके प्रति सम्मान और स्नेह का अनूठा उदाहरण पेश किया।
जवानों ने डीआईजी रविंद्र भगत को फूलों से सजी जीप पर बैठाकर रस्से से खींचते हुए पूरे सीआरपीएफ़ परिसर का भ्रमण कराया। इसके बाद उन्हें कंधों और गोद में उठाकर उनके सरकारी आवास तक पहुंचाया गया। पूरे परिसर में तालियों की गूंज और “डीआईजी साहब की जय” के नारों से माहौल गूंजता रहा, जिससे विदाई समारोह बेहद भावुक और यादगार बन गया।
यात्रा के दौरान कैंप आवास में रहने वाले अधिकारियों एवं जवानों के परिवारों ने जगह-जगह डीआईजी रविंद्र भगत का स्वागत-सत्कार किया। वहीं मोकामाघाट स्थित दिनकर द्वार के समीप स्थानीय दुकानदारों ने भी उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
विदाई यात्रा के दौरान डीआईजी रविंद्र भगत ने शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में रुककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद यात्रा पुनः उनके सरकारी आवास तक पहुंची।
यह भावुक विदाई समारोह जवानों और अपने वरिष्ठ अधिकारी के बीच गहरे विश्वास, सम्मान, आत्मीयता और पारिवारिक रिश्ते का प्रतीक बन गया। उपस्थित सभी लोगों के लिए यह पल लंबे समय तक यादगार रहेगा।
बाइट – रबिंद्र भगत, सेवानिवृत, DIG, CRPF




