रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
गया में चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पिट-पिट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है, मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के झोर गांव का है.
वहीं परिजनों के अनुसार गांव के दो लोगों पर लाठी डंडे से पिट कर हत्या करने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस ने दो लोगो को पकड़ कर पूछताछ कर रही है.
बताया जाता है कि युवक पर गांव के कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका था जिसके कारण लोग आक्रोशित थे और परिजनों के अनुसार बीती रात 12 बजे बजे कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे और उसे पकड़ कर कुछ दूर ले जाकर के हाथ पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी जहां पिटाई के दौरान उसकी मौत हो गई.
वहीं पर परीजनों का कहना है कि वह चोरी नहीं करता था फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है, पुलिस का कहना है कि जो भी इसमें आरोपी होगे उस पर कार्रवाई की जाएगी.
1..बाइट– सुबसिया देवी, मृतक की दादी.
2..बालेश्वर यादव, चोरी का आरोप लगाने वाला ग्रामीण
रिपोर्ट – – अभिषेक कुमार
गया




