रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
डीएसपी ने प्रेस कॉन्फेंस कर दिए जानकारी, पारिवारिक विवाद के कारण हुई हत्या
पत्नी पर संदेह से शुरू हुआ पूरा खेल, जांच में आया चौंकाने वाला खुलासा; दो अभियुक्तों ने दिए हत्या को अंजाम
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के महथौर बासोपट्टी के रहने वाले रूपेश पासवान की हत्या कांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर खुलासा करने मे सफलता पा लिया है। घटना की प्राथमिकी मृतक के परिजन के द्वारा उसकी पत्नी कविता देवी पर संदेह जताकर दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवम धाकड़ के निर्देशन में बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में हरलाखी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि मृतक रूपेश पासवान टेंट एवं डेकोरेशन का कार्य करता था। 26 जुलाई को वह अपने सहयोगी संजीत यादव के साथ हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहपुर गांव में टेंट के कार्य पर गया हुआ था। जहां रात करीब 8:30 बजे कार्यस्थल के समीप ब्रहस्थान के पास खाना- पीना कर रहे थे, तभी किसी व्यक्ति ने खाने से मना कर दिया और विवाद बढ़ गया। उसी समय वहां पर राम बहादुर सदा, गांव सोहपुर कुंडलपुर मुशहरी और एक अन्य किशोर आरोपी भी वहां पहुंच गए। पूछताछ में संजीत ने बताया कि अचानक से तकरार बढ़ा और आरोपियों ने मिलकर रूपेश पर हमला कर दिया। आरोप है कि राम बहादुर सदा ने हाथ में पकड़े चाकू से रूपेश के सीने पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायलों हालत में घर लाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों के द्वारा पत्नी कविता देवी पर किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंधों के कारण विवाद होने पर हत्या कराने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गहनता से छानबीन करने पर पुलिस ने संजीत यादव एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए राम बहादुर सदा व एक विधि- विरुद्ध बालक को सोहपुर कुंडल मुशहरी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपनी सहभागिता एवं चाकू फेंकने की बात स्वीकार किया है, जिसके बाद पुलिस द्वारा हिंसा में प्रयुक्त चाकू झाड़ियों से बरामद कर लिया गया। साथ ही मृतक के खून से सना हुआ कपड़ा भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। वहीं, हरलाखी थाना में उक्त घटना को लेकर कांड संख्या 304/26, दिनांक 28/07/2926 के अंतर्गत धारा 103(1)/3(5) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस घटना का खुलासा करने और गिरफ्तारी व छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व अन्य निरीक्षकों तथा चौकीदारों सम्मलित थें। थानाध्यक्ष ने कहा है कि मामले की सत्यता एवं अन्य संभावित संलिप्तों का पता लगाने अझ लेकर विस्तृत जांच जारी है। पकड़े गए हत्यारोपीयों से आवस्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।




