नोट डबल करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 9 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारीं पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए नोट डबल करने वाले एक बड़ा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 कारोबारियो को गिरफ्तार किया है जिसमे एक बर्खास्त बीएमपी का सिपाही और दो बर्खास्त होमगार्ड का जवान सामिल है । पुलिस ने गिरफ्तार लोगो के पास से ऑरिजनल भारतीय कैरेंसी डुप्लीकेट भारतीय कैरेंसी के साथ साथ देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है ।
यह पूरी कार्यवाई मुफ्फसिल पुलिस के द्वारा कि गई है ।
इस मामले कि जानकरी देते हुए सदर डीएसपी जितेश पांडेय ने बताया कि जिले में नोट डबल करने वाला एक बड़ा गिरोह काम करते है इसको लेकर मोतिहारीं एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई है और उसी टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नॉट डबल कर लोगो को ठगने वाले गिरोह के 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक बीएमपी का जवान विदुर साहनी और बर्खास्त दो होमगार्ड के जवान के साथ साथ अन्य 6 लोग यानी कुल 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 हजार के ऑरिजनल रुपया और लगभग 4 लाख डुप्लीकेट रुपया जिसपर चिल्ड्रन बैंक लिखा हुआ है एक देशी कट्टा एक जिन्दा कारतूस पुलिस की वर्दी के अलावे अन्य सामान बरामद किया गया है ।
इसमे जो बर्खास्त पुलिस कर्मी है वह ऑरिजनल नॉट लेकर आने वाले व्यक्ति के पास एकाएक जाता था और उनका रुपया छीन लेता है ।
पुलिस गिरफ्तार लोगो से पूछ ताछ कर आगे कि कार्यवाई में जुट गई है ।

Join us on: