रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बैंक मैनेजर पुत्र के साथ किया मारपीट, सी सी टी भी फूटेज आया सामने, मामला दर्ज
मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत नरार गांव मे एक निजी विद्यालय संचालक से 5 लाख रुपया रंगदारी मागने, नही देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने से संबंधित मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की नरार गांव मे श्री विद्यायायतन पब्लिक स्कूल के संचालक मनोज कुमार 10 वर्षो से गांव मे विद्यालय संचालन कर रहे है। अचानक से 25 जुलाई 2026 को गांव के ही सुशील कुंवर उर्फ सुदामा नामके व्यक्त विद्यालय परिसर मे आ कर उन से 5 लाख रुपए की रंगदारी का मांग करने लगा, साथ ही फिरौती की रकम नही देने पर उल्टी गिनती शुरू होने की धमकी देते हुए विद्यालय संचालक के छोटे पुत्र जो एक सरकारी बैंक मे मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, के साथ मारपीट करने लगा। ये सभी वाकिया विद्यालय मे लगे सी सी टी भी कैमरे मे कैद है। वही इस घटना के बाद विद्यालय संचालक भयभीत होकर कलुआही थाना मे लिखित आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाते हुए दोषी के विरुद्ध कारवाई की मांग किए है। दिए गए आवेदन मे बताया गया है की इस तरह के घटना से विद्यालय के बच्चो का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, उनके द्वारा गरीब,बंचीत, खासकर बच्चीयो को सुलभ व सस्ते शिक्षा उपलब्ध कराया जाता रहा है,लेकिन इस तरह के घटना ने उन्हे बुरीतरह प्रभावित कर दिया है। प्राप्त आवेदन के गंभीरता को देखते हुए थाना द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।



