रिपोर्ट – अमित कुमार!
नीतीश कुमार के वीडियो को लेकर प्रशांत किशोर द्वारा की गई टिप्पणी मामले को लेकर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार प्रशांत किशोर के खिलाफ शास्त्री नगर थाना पहुंचे में FIR दर्ज कराया है
नीरज कुमार का कहना है कि किस आधार पर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की वीडियो को ए आई वीडियो कह दिया
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने थाना अध्यक्ष को आवेदन दिया और कहा कि मामले में प्रशांत किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए
उनका कहना था कि नीतीश कुमार के इमेज से प्रशांत किशोर ने खेलने की कोशिश की है जबकि इस पूरे मामले में कहीं से वह प्रूफ नहीं कर पा रहे हैं कि जो वीडियो था वह ए आई वीडियो है अतः 171, 171A, 353, 173, 174, के साथ-साथ कई धाराओं में मामला दर्ज किया जाए. बाइट — नीरज कुमार MLC JDU




