बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर काला पेंट पोतने के मामले में मुंगेर पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर : मंगलवार को जमालपुर थाना क्षेत्र गेट नंबर 6 के पास जमालपुर वर्कशॉप स्थित बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा काला पेंट पोतने का मामला सामने आया था ,पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य को एकत्रित कर जाँच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा और पूछ ताछ की तो मामला सामने आया।
इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की पकड़े गए व्यक्ति का नाम आनंद कुमार है और जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर गुरद्वारा रोड का रहने वाला है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति के हाथो में काले पेंट का निशान पाये गए है। पूछ ताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया की बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर उन्हें पंसद नहीं है इसलिए ऐसा किया। एसडीपीओ ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

बाइट :अभिषेक आनंद सदर एसडीपीओ

Join us on: