फायरिंग से दहला बेगूसराय दर्जनों बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को मारी गोली, ईलाका बना पुलिस छावनी!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से ताबड़तोड़ फायरिंग कर 4 लोगो को मारी , ग्रामीणों द्वारा पथराव के बाद कई बाइक छोड़ भागे बदमाश!

बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है जहां जमीनी विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग में चार लोगों को गोली मारी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ी संख्या में पहुंचे हथियारबंद लोगों ने जमीन पर कब्जे की कोशिश की और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोगों को गोली लग गई, जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये और हमलावरों पर पथराव शुरु कर दिया, जो पकड़ में आया उसकी पिटाई भी की लेकिन वो भी भाग निकला, घटना की सूचना मिलते ही खुद एसपी डीएसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और हालात को नियंत्रण में लिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं चारों जख़्मीयों को ईलाज के लिये बेगूसराय के निजी अस्पताल में भेजा गया है,
घटना चंदवारा थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव की है।
लोगो के अनुसार काफी देर तक  गोलियां चलती रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने भी साहस दिखाते हुए हमलावरों का पत्थरबाजी कर विरोध किया। इसके बाद हमलावर बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
आक्रोशित लोगों को एसपी डीएसपी ने समझा कर शांत किया और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी है!
बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि फायरिंग की घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है!

Join us on: