भारी मात्रा में शराब की खेप के के साथ उत्पाद विभाग ने तस्कर को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

दिनांक 27.07.2026 को अधीक्षक मद्य निषेध, अररिया श्री निरंजन कुमार झा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज से फारबिसगंज की तरफ फोर लेन सड़क से जाने वाली है।

प्राप्त सूचना के आधार पर अधीक्षक मद्य निषेध, अररिया द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में श्रीमति पूजा कुमारी, अ०नि० के नेतृत्व में एक मद्य निषेध टीम का गठन किया गया। दल में श्री रंजीत कुमार, स०अ०नि० स०अ०नि०, एवं मद्य निषेध सिपाही एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे।

गठित टीम द्वारा लगभग सुबह समय करीब 08.00 बजे सुबह अररिया थाना अन्तर्गत अररिया जीरो माईल के पास पहुंच कर किशनगंज की तरफ से आने वाली संदिग्ध वाहन का जांच प्रारंम्भ किया। समय करीब 08.20 बजे किशनगंज की ओर से एक महिन्द्रा स्कोरपियो गाड़ी आता दिखाई दिया। जिसका निबंधन सं0 BRO1E-7752 को घेराबंदी कर रोका गया एवं जांच एवं पूछताछ करने पर वाहन पर सवार व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वाहन में शराब है। उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम

  1. गुड्डू कुमार (चालक) पे० स्व० मनोज पंडित, सा० लौवां वार्ड नं0 06, पोस्ट- सढ़वारा, थाना-ईसुआपुर, जिला-सारण बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में एवं पिछले सीट के नीचे छुपा कर रखा गया विदेशी बरामद हुआ। जो निम्न है –

Officer choice Original Whisky, Each pc 180 ml – 1392 Pc कुल शराब की मात्रा – 250.560 लीटर

पूछताछ में गिरफ्‌तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल मे वाहन पर शराब लोड किया गया था। जिसे छपरा ले जाना था। सभी जप्त विदेशी शराब पर For Sale In West Bengal अंकित है। घटनास्थल पर सभी बरामद विदेशी शराब का विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। इसके पश्चात टीम जप्त सामान के साथ उत्पाद थाना, अररिया वापस आई।

मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया गया।

Join us on: