नवादा – वज्रपात से चार लोगों की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं!

SHARE:

रिपोर्ट – सोनू सिंह!


बिहार के नवादा में आकाशीय बिजली बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गयी है घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के सांगोवर गांव की है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल गया है।
नारदीगंज थाना क्षेत्र के सांगोवर गांव में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 2 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनका इलाज जारी है।
बताया जाता है कि मृतकों में 3 किसान और एक नाबालिग बच्चा शामिल है। सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। दोपहर बाद मौसम अचानक बिगड़ा और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे छिप गए थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ जिसके चपेट में सभी लोग आ गए।मृतकों की पहचान शंभू कुमार पिता स्व. चंद्रिका यादव उम्र 45 वर्ष , मदन राजवंशी पिता मुनेश्वर राजवंशी उम्र 50 वर्ष, भुवनेश्वर राजवंशी पिता दुखन राजवंशी उम्र 50 वर्ष एवं सोनू कुमार पिता मिथिलेश प्रसाद उम्र 12 वर्ष के रूप में किया गया। वहीं सुनीता देवी पति स्व. गोविंद यादव एवं शोभी देवी पति ललित यादव के रूप में किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल नारदीगंज पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसी हुई दोनों महिलाओं का पीएचसी में इलाज चल रहा है।
बाइट- परिजन

Join us on: