रिपोर्ट – मलय झा!
पूर्णिया नगर निगम की वार्ड पार्षद राखी देवी के पुत्र शुभम कुशवाहा एवं सागर कुशवाहा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। इस घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं जिसमें शुभम की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। दोनों को पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक की है । अपराधियों ने शुभम पर तीन गोली और उसके मामा पर दो गोली दागी है। साथ ही उसके गाड़ी पर भी कई गोलियां के निशान हैं। घटना के बाद लोगों का आना लगातार जारी है। पुलिस और एफएलसी की टीम साक्ष्य के संकलन कर अपराधियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। घटना की सूचना मिलते पूणियां एएसपी डॉ. शौर्य सुमन घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी। वहीं पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने घटना की निंदा की है और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।




