रिपोर्ट – अमित कुमार!
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि हम पूरे विपक्ष को खुली चुनौती देते हैं। आइए संसद के पटल पर छात्र, युवा और NEET समेत हर विषय पर खुलकर चर्चा करें। एनडीए सरकार इस चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।
दरअसल पिछले कुछ समय से NEET को लेकर देश भर में काफी विवाद हुआ है। पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद सरकार ने CBI जांच कराई, NTA में सुधार के लिए समिति बनाई और 21 जून को री-एग्जाम भी कराया। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि छात्रों और अभिभावकों का विश्वास बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और परीक्षा की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।
वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लगातार उठा रहा है और सरकार को घेर रहा है। बीजेपी का जवाब है कि कांग्रेस छात्रों के भविष्य की चिंता से ज्यादा राजनीति कर रही है। बीजेपी नेताओं ने यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने NEET के दिन छात्रों की सुविधा के लिए अपने काफिले को रोका था, ताकि बच्चों को दिक्कत न हो।
नितिन नवीन ‘युवा शक्ति संवाद’ जैसे मंचों से भी लगातार कह रहे हैं कि मोदी सरकार में युवा सिर्फ मतदाता नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के भागीदार हैं। स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया जैसी योजनाओं से युवाओं के लिए नए अवसर खुले हैं।
कुल मिलाकर NDA का संदेश साफ है कि संसद में हर मुद्दे पर चर्चा होगी, सरकार सवालों का जवाब देगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी करेगी। अब देखना यह है कि विपक्ष इस चुनौती को स्वीकार कर संसद में मुद्दे पर चर्चा करता है या सिर्फ हंगामा होता है।



