पटना के संत कैरेंस स्कुल को बम से उड़ाने की धमकी, स्कुल ने एक दिन बाद पुलिस को बताया, लापरवाही से पुलिस नाराज!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

-दानापुर संत कैरेंस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सूचना देने में एक दिन की देरी पर पुलिस नाराज़गी जाहिर किया है । घटना दानापुर के गोला रोड स्थित संत कैरेंस स्कूल को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। हालांकि, इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्कूल प्रशासन ने धमकी मिलने के करीब एक दिन बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियां धमकी वाले ई-मेल की जांच कर रही हैं तथा स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। दानापुर के डीएसपी ने स्कूल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि बम जैसी संवेदनशील धमकी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए था। सूचना देने में एक दिन की देरी से किसी भी आपात स्थिति से निपटने में कठिनाई हो सकती थी।
पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की सत्यता की जांच में जुटी है। साथ ही स्कूल प्रशासन से भी यह पूछा जा रहा है कि सूचना देने में इतनी देरी क्यों की गई।

बाईट-अजित कुमार डीएसपी दानापुर

Join us on: