रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां रामबाग चौड़ी इलाके में एक रिटायर्ड बैंक कर्मी और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। एक ही घर में हुई इस दोहरे हत्याकांड की वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं।
जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर को निशाना बनाया। दोनों की हत्या बेहद बेरहमी से की गई। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस के साथ-साथ वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एफएसएल टीम की मदद से वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे लूटपाट, संपत्ति विवाद या किसी पुरानी दुश्मनी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, हत्या की असली वजह और वारदात में शामिल अपराधियों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
अपराधियों ने अर्जुन कुमार की हत्या चाकू गोदकर और उनके पत्नी की हत्या गला घोटकर कर दी ।
उनके पुत्र जो की बेंगलुरु में रहते हैं उन्हें जब सीसीटीवी में कुछ गड़बड़ नजर आया , तब उन्होंने इसकी शिकायत अपने पड़ोसी और चचेरे भाई से की और कहा कि अभिलंब जाकर देखिए लगता है कोई दिक्कत है । जब पड़ोसी घर के अंदर दाखिल हुए तब फर्स्ट फ्लोर पर अर्जुन कुवर 75 वर्ष की लाश खून से लथपथ और ऊपर के कमरे में नीलम कुवर की लाश को देखकर हतप्रभ हो गये । इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी ।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शहर के बीचों-बीच हुए इस डबल मर्डर ने मुजफ्फरपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जाच में प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद सामने आ रहा है लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी फोकस कर कार्रवाई की जा रही है ताकि हत्या के असल कारण का पता चल सके और असली अपराधी को गिरफ्तार किया जा सके ।




