:- रवि शंकर अमित!
– मोकामा के लाल इलाके में स्थित सामियागढ़ थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता प्रहलादपुर निवासी मनोज कुमार के आवेदन पर शिकायत के सत्यता की पुष्टि की, इसके बाद थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार को रिश्वत लेते थाना परिसर से ही रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया! निगरानी विभाग के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सौरव कुमार को थाना परिसर से ही 27000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है! छापामारी दल में डीएसपी अरुणोदय पांडे के साथ डीएसपी आदित्य राज भी मौजूद थे दोनों निगरानी विभाग के वरीय पुलिस उपाधीक्षक हैं उनके साथ कई सब इंस्पेक्टर की टीम भी थी, मौके पर मोकामा थाना की टीम भी पहुंच गई थी! पहले गिरफ्तारी के साथ थी उन्हें मोकामा ले जाया गया और उनकी मेडिकल करवाई गई फिर अग्रतर कार्रवाई हेतु उन्हें निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले गई!
“वहीं गिरफ्तार हुए थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि प्रहलादपुर निवासी मनोज कुमार जो अवैध खनन में लिप्त है उसने मुझे जानबूझकर फसाया है “!




