मुजफ्फरपुर- स्कूल के पास गैस पाइपलाइन फ़टी, दर्जनों बच्चे बेहोश!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में अचानक से गैस पाइपलाइन फट गई . गैस का रिसाव इतनी तेजी से हुआ कि वहां पर विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे अचानक से बेहोश होने लगे । लोगों को जब तक माजरा समझ में आता तब तक बहुत सारे बच्चे बेहोश हो चुके थे उन्हें तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है ।

आपको बता दे की मुजफ्फरपुर के रोहुआ में पीएनजी पाइप लाइन फट गया है.

इलाके में बुडको का काम चल रहा था. जेसीबी से खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ है. गैस लीक होने के बाद आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गयी है. हाई और मिडिल स्कूल में तुरंत की गयी छुट्टी की घोषणा. जानकारी के अनुसार, कुछ स्कूली बच्चे बेहोश हो गये हैं. उन्हें नजदीकी पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Join us on: