रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना पुलिस ने गश्ती के क्रम में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरलाखी थाने के एसआई दीपू कुमार सशस्त्र बल के साथ रात्रि गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उमगांव अंबेडकर चौक पर सड़क किनारे चार व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चारों युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर चारों का शराब पीने की पुष्टि हुई। पूछताछ के क्रम में चारों युवक पहले तो अपना नाम-पता गलत बताने लगे। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों ने अपना पहचान मधवापुर थाना क्षेत्र के विरिट गांव का मोहम्मद कैसर, मोहम्मद मोजसिम मोहम्द इमामुद्दीन और मोहम्मद जिलानी के रूप में बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि सभी आरोपियों को चिकित्सीय जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



