विंध्याचल राय की अध्यक्षता में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

दिनांक : 16 जुलाई, 2026
स्थान : पटना

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में भाजपा विधि प्रकोष्ठ, बिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश संयोजक, विधि प्रकोष्ठ, श्री बिन्ध्याचल राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के पुर्व उपाध्यक्ष श्री मती अमृता भूषण राठौर जी उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, प्रत्येक मतदाता तक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।

बैठक में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा को भारी एवं ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक श्री बिन्ध्याचल राय ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने, प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति एवं कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।

बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए विधि प्रकोष्ठ का प्रत्येक अधिवक्ता पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का निर्वहन करेगा तथा बूथ स्तर तक डोर-टू-डोर जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक में प्रदेश सह संयोजक श्री मनोज कुमार सिंह, श्री संजय राम, श्री राकेश प्रताप एवं श्री कौटिल्य प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा, पटना हाई कोर्ट इकाई के संयोजक श्री सुनील कुमार कर्ण, पटना महानगर के संयोजक श्री कुमुद रंजन मिश्रा सहित भाजपा विधि प्रकोष्ठ, बिहार के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।


भाजपा विधि प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश कार्यालय, पटना

Join us on: