बेगूसराय को मुख्यमंत्री ने दी दस डिग्री कॉलेजों की सौगात!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

शिक्षा के क्षेत्र मे बेगूसराय के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, जब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नें पुरे बिहार के दो सौ गयारह डिग्री कॉलेजो का डिजिटल उद्घाटन किया जिसमें अकेले बेगूसराय मे दस डिग्री कॉलेज शामिल हैँ। इसको लेकर बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड के महाजी मे एक बृहद कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया जिसमें डीएम, डी डी सी, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एम एल सी सर्बेश कुमार सिंह, पूर्व बिधायक राजकुमार सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। बताते चले की
राज्य सरकार द्वारा जिले के 10 डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य की बहाली कर दी गई है। साथ ही नए सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नीतीश कुमार की सरकार नें प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। इसी कड़ी मे अबतक 10 डिग्री कॉलेजों में अब नियमित प्राचार्य की नियुक्ति हुई है। राजकीय डिग्री महाविद्यालय मटिहानी जिनकी अस्थाई कक्षा संचालन हेतु उत्क्रमित प्लस टू माध्यमिक विद्यालय महाजी को बनाया गया है। आज उसका बिधिबत उद्घाटन किया गया।इस संबंध मे मटिहानी के पूर्व बिधायक राजकुमार सिंह नें बताया की यह एक गौरव शाली और ऐतिहासिक क्षण हैँ। उन्होने बताया की सरकार नें बिहार के दो सौ ग्यारह प्रखंडो मे आज से डिग्री कॉलेज मे पढ़ाई की शुरुआत की हैँ।मेरे लिए ये खास मौका भी हैँ भी हैँ क्यूंकि सबसे पहले शाम्हो प्रखंड मे नीतीश कुमार नें उद्घाटन किया था। जिसका काम अंतिम चरण मे हैँ। उन्होंने कहा की सरकार नें शिक्षा के बिकास के लिए सिर्फ प्रचार प्रसार नहीं कर रही बल्कि शिक्षा के बिकास के लिए बहुत कुछ कर रही हैँ।उन्होंने कहा की बिहार की सरकार नें 68000 शिक्षा का बजट और 8 हजार करोड़ उच्च शिक्षा के लिए दिया हैँ। इससे बिहार के तमाम बच्चे जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैँ यह उनके लिए बहुत ही सुनहरा अवसर हैँ। वही राजकुमार सिंह नें एक सवाल के जवाब मे कहा की जनता की जरूरतों के लिए हमेशा खड़ा रहना ही यही एक जनप्रतिनिधि का काम हैँ हार जीत कोई मायने नहीं रखता हैँ। वही इस अवसर पर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह नें कहा की रामदिरी गावं मे नई रौशनी आई हैँ। रामदिरी गावं स्वतंत्रता सेनानियों का गाँव हैँ। बेगूसराय मे बहुत सारे गावं हैँ लेकिन आजादी की लड़ाई मे जितनी कुर्बानी रामदिरी गाँव के लोगो नें दी हैँ किसी अन्य गावं के लोगो नें नहीं दी हैँ।
बाइट – शत्रुघ्न प्रसाद सिंह -पूर्व सांसद
बाइट – राजकुमार सिंह – पूर्व बिधायक मटिहानी

Join us on: