जातिवार जनगणना के लिए एक दिवसीय सम्मेलन का हुआ आयोजन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के द्वारा सामाजिक न्याय पर बढ़ते हमले के खिलाफ जातिवार जनगणना के लिए एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन स्थानीय वृंदावन विवाह भवन लहरी टोला भागलपुर में किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अली अनवर अंसारी पूर्व राज्यसभा सदस्य व अध्यक्ष ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महज थे ,विशेष अतिथि के रुप में डॉक्टर पी एन पी पाल प्रसिद्ध चिकित्सक व महासचिव आईपीएस और रामजी यादव कथाकार व संपादक “गांव के लोग “पत्रिका भी मौजूद थे, साथ ही साथ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विलक्षण रविदास जो विभागाध्यक्ष अंबेडकर विचार एवं समाज कार्य विभाग टीएमबीयू थे, इनके अलावा डॉ योगेंद्र महतो, रमेश कुशवाहा, मनीष शर्मा, राकेश यादव, मनीष रंजन, डॉक्टर आयुष राइन , नवीन प्रजापति भी शामिल थे ,

बताते चलें कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य के बारे में जब सामाजिक न्याय आंदोलन के अध्यक्षता कर रहे डॉ विलक्षण रविदास से पूछा गया तो उनका कहना हुआ कि जातिवार जनगणना का सवाल सामाजिक न्याय का बुनियादी सवाल है, राष्ट्रीय निर्माण से जुड़ा सवाल है, ओबीसी के लिए सामाजिक न्याय के बंद दरवाजे को खोलने की कुंजी है, जातिवार जनगणना, सामाजिक न्याय पर बढ़ते हमले के दौर में सामाजिक न्याय आंदोलन में आगे का रास्ता खोलेगा जातिवार जनगणना, उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान व आंदोलन को हम सबों को मिलकर तेज करने की जरूरत है आगे बढ़ने की जरूरत है तभी हम सामाजिक न्याय पर बढ़ते हमले के खिलाफ जातिवार जनगणना को लेकर हमारा कार्यक्रम सफल होगा। कार्यक्रम के दौरान गौतम कुमार प्रीतम, रामानंद पासवान ,अर्जुन शर्मा के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment