नगर पंचायत क्षेत्र मे कचरा डम्प करने का जगह नही, ट्रेक्टर पर ही कचरा लदा रहने से भारी दुर्गन्ध, लोग परेशान!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर नगर पंचायत के पास कचरा डंप करने का जगह नहीं होने के कारण बाजार से कचरा उठाव करने के बाद कचरा ट्रैक्टर पर ही लदा रहा। नगर पंचायत सफाई कर्मी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से 9 तक साफ सफाई व नाला उराही का कार्य होता है। बाजार से कचरा उठाव के बाद कचरे को जहां तहां फेंका जाता रहा है। जिसको लेकर आसपास के लोगों ने परेशानी होने को लेकर विरोध किए जाने पर सफाई कर्मी द्वारा कचरा को बाजार से उठाव करने के बाद ट्रैक्टर पर ही लोड करके किसान भवन में लगाया दिया गया है। आपको बता दे कि शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था को नगर पंचायत के सफाईकर्मी के साथ एजेंसी द्वारा सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरे का उठाव किया जाता है। लेकिन नगर पंचायत के तरफ से कचरा डंप की व्यवस्था नहीं होने के कारण जहां तहां कचरे को फेंका जाता रहा है। जिस कारण पूरा क्षेत्र दुषित बना रहता है। दूरगंध फैलने से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर पंचायत के अधिकारी से जानकारी लेने पर कार्यपालक पदाधिकारी सुनिल कुमार ने बताया कि कचरा डंप के लिए जमीन अधिग्रहण हेतु अंचलाधिकारी से बात हुई है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण होते ही उसी स्थल पर कचरा डंप किया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र मे साफ सफाई को लेकर ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही लोगो को कठिनाई से छुटकारा मिलने का उम्मीद है।

Join us on: