रिपोर्टर- राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव से नावालिग लड़की के साथ एक नावालिग लडका के द्वारा दुष्कर्म को अंजाम देने की खबर सामने आ रही है। मामले को लेकर बेनीपट्टी डी एस पी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल रात के लगभग 8-9 बजे के करिब बिस्फी थाना के सिमरी पश्चिमी टोल में एक 14 वर्षिय लड़की के साथ गाँव का ही एक 16 वर्षिय लड़का के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्वाई करते हुए मौके पर पहुंच कर पीड़िता से पूछ ताछ किया गया। पूछ ताछ एवं जांच पर ताला के द्वारान पता चला है कि घटना प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होता है।
पीड़िता का फर्दव्यान के आधार पर संबंधित बिस्फी थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस के साथ ही पीड़िता का मेडिकल जांच हेतु सिविल में महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ में सादर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है। वही मौके पर एफ एस एल टीम को भी जांच मे सहयोग के लिए बुलाया गया। एफ एस एल टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर जांच करने के दौरान एक अंडर गार्मेंट्स जप्त किया गया है।
वही दुष्कर्म के आरोपी नावालिग अभियुक्त को भी पुलिस ने निरुद्ध कर लिया एवं पूछ ताछ कर रही है। इस के साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। इस दुष्कर्म की घटना के बाद गांव मे तनाव दिखाई दे रही है। लेकिन स्थित नियंत्रण मे है।



