शिवहर- धोखाधड़ी मामले में यूनियन बैंक के मैनेजर संतोष कुमार गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – शाहिद रजा!

शिवहर व्यवहार न्यायालय के आदेश पर फतेहपुर थाना पुलिस ने यूनियन बैंक के मैनेजर संतोष कुमार को धोखाधड़ी एवं रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आज बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप रहा । खाता धारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।फतेहपुर ​थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि थाना क्षेत्र के कहतरवा निवासी रोशन कुमार ने प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत 8 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था, जिस पर 35% अनुदान मिलना था। आरोप है कि इस लोन को पास करने के एवज में बैंक मैनेजर ने ₹1,90,000 की रिश्वत मांगी थी।
​पीड़ित रोशन कुमार लोन के लिए लंबे समय तक बैंक के चक्कर काटता रहा। परेशान होकर उसने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के आधार पर फतेहपुर थाना में 32/2026 कांड दर्ज हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Join us on: