मधुबनी- मामूली सी बात पर देवर ने भाभी की कुदाल से काटकर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!

मधुबनी में मामूली विवाद में देवर ने कुदाल से हमला कर भाभी की हत्या की,घटना सकरी थाना क्षेत्र के मोइन टोला बलाठ गांव की है। तीन मासूम बच्चों के सर से उठी मां का साया। गांव में सड़क किनारे लगे किलोमीटर पिलर को उखाड़ने से रोकना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। मामूली विवाद में देवर ने अपनी ही भाभी पर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है।पुकिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। तिरवली पासवान सड़क पर लगे किलोमीटर बोर्ड को उखाड़ रहा था। इसी दौरान उसकी भाभी ने इसका विरोध करते हुए ऐसा करने से मना किया। विरोध से नाराज तिरवली पासवान ने आवेश में आकर कुदाल से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका के बड़े बेटे ने बताया कि उसकी मां ने केवल किलोमीटर बोर्ड उखाड़ने से मना किया था, जिससे नाराज होकर चाचा ने कुदाल से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।सूचना मिलते ही सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका के पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वे ट्रेन से अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

Join us on: