रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के फुलपरास थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के पेता गांव के बसंत कुमार के घर पर दिल्ली से चोरी किया हुआ चांदी का सामान छिपाकर रखा गया है। जिसे वे बेचने को लेकर योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अबगत कराते हुए प्राप्त निर्देश के आधार पर फुलपरास पुलिस की टीम सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई को लेकर तत्काल बसंत कुमार के घर पेता पहुंची। मौके पर पहुंचते पुलिस को देख कर घर के अंदर से एक व्यक्ति पीछे के तरफ भागा, जिसे पकड़ने का पुलिस द्वारा प्रयास किया गया लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा भागने वाले की पहचान बसंत कुमार के रूप मे कर लिया गया है। इस के बाद बसंत कुमार के घर की विधिवत तलाशी लेने पर घर से पुलिस को चाँदी के कई बर्तन बरामद हुए। घर में मौजूद बसंत कुमार की माता ने पूछने पर बताई है कि दो दिन पूर्व उसका बेटा दिल्ली से ये सामान लेकर आया था। बरामद सामान में दो पुराना चांदी का लोटा, एक छोटा थाली, एक तीन पांव बाला पुराना पनशला स्टैंड व एक छोटा पनशला (कलश जैसा) शामिल था। जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जब्त कर लिया गया और प्राथमिकता के आधार पर रिकॉर्डिंग भी कर लिया गया। इस के साथ ही गुप्तचर सूचना के आधार पर पता चला कि बसंत कुमार का रिस्तेदार या सहायक अरुण सिंह के घर पर भी चोरी का सामान व अवैध हथियार छिपा कर रखा गया है। पुलिस ने अरुण सिंह के घर पहुंचकर तलाशी ली तो वहा से दो पुरानी राइफल बरामद हुईं। पूछताछ पर अरुण सिंह ने स्वीकार किया कि उक्त राइफल बसंत कुमार द्वारा लाई व वहां रखी गई थीं। बरामद सभी सामानों को विधिवत जब्त कर न्यायोचित प्रक्रियानुसार मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फुलपरास थाना द्वारा अवैध रूप से हथियार एवं चोरी का सामना छिपाकर रखने तथा उसे बेचने के आरोप से संबंधित आवश्यक धाराओं में कांड दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी अरुण सिंह को न्यायिक हिरासत के लिए भेजा दिया है। वही फरार बसंत कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले को लेकर अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरामद किए गए सामानो मे चांदी के बर्तन कुल वजन लगभग 769 ग्राम (188g + 130g + 220g + 200g + 31g), तथा राइफल 02, गिरफ्तार अभियुक्त का पहचान अरुण सिंह, पिता लक्ष्मी नारायण सिंह, गांव फुलपरास, थाना फुलपरास जिला मधुबनी के रूप मे किया गया है।



