बेगूसराय में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में आज जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में जिले के नवनिर्वाचित 35 जिला पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ जिसमें एनडीए समर्थित भाजपा नेता सुरेंद्र पासवान को 25 महागठबंधन समर्थित राम प्रकाश पासवान 6 मत, पुष्पा देवी को दो मत जबकि दो मत रद्द हुआ। इस तरह सुरेंद्र पासवान अध्यक्ष पद पर काबिज हुए उसके बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ जिसमें जदयू के नंदलाल राय को 16 राजीव कुमार को 15 और दिनेश चौरसिया को 3 मत प्राप्त हुआ । बेगूसराय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष और पूरे चुनाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा के निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि यह एनडीए की जीत है दोनों अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत हुई है इससे बेगूसराय में विकास की गति रफ्तार पकड़ लेगी। अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि उन्हें प्राथमिकताओं में बेगूसराय का विकास करना है हर क्षेत्र में विकास करेंगे इसके साथ ही सभी जिला पार्षद सदस्यों को शुभकामना दी।
बाइट- सुरेंद्र पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष
बाईट- रजनीश कुमार, निर्वतमान विधान पार्षद भाजपा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें