मधुबनी- अचानक घर में लगी आग ने किया बड़ा नुकसान, सबकुछ जलकर हुआ राख!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरनियां पंचायत वार्ड संख्या-16 स्थित उमगांव बैल बाजार के समीप रविवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग में एक परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी देखते ही देखते पल भर में राख हुई राख।
अचानक से लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा घर धू-धू कर जलने लगा। घटना के दौरान परिवार के लोग दहाड़ें मारकर रोते रहे और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पीड़ित गृहस्वामी श्रवण साह ने बताया कि वे कपड़े की दुकान चलाते हैं। एन एच के द्वारा किए जा रहे के भू-अर्जन के कारण उनका पुराना मकान तोड़ा जा रहा था, जिसे देखते हुए उन्होंने पीछे के तरफ टीन का अस्थायी घर बनाकर परिवार सहित वहीं रहना शुरू किया था।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक से घर में आग लग गई, आगने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
इस अगलगी की घटना मे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, कपड़े, अनाज, जमीन के कागजात, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जल गया। वहीं घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल भी आंशिक रूप से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
तो वही आग पर काबू पाने के प्रयास में गृहस्वामी की पत्नी भी झुलस कर घायल हो गईं है। पीड़ित परिवार का मानना है कि इस आग लगने की घटना में करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का भीड़ जमा हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाने को लेकर देर तक मशक्कत करते रहे, लेकिन आग का प्रचंड रुप के सामने उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। लोगो द्वारा इस बात की जानकारी फाईव ब्रिगेड को दिया गया। सूचना मीलने के बाद हरलाखी, साहरघाट और बेनीपट्टी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक घर में रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो चुका था। बाद में हरलाखी थाना की डायल-112 पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
पीड़ित गृहस्वामी ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के काफी देर बाद प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। इन्हे आने मे लगभग एक घंटा लग गया। यदी समय से दमकल की टीम मौके पर पहुंचती तो इतने बरे नुकसान को टाला जा सकता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को लेकर मांग की है।

Join us on: