:- रवि शंकर अमित!
ब्रेकिंग:- मोकामा के सम्यागढ़ में बड़ी लूट, सम्यागढ़ बाजार के सुनील सिंह के मार्केट स्थित आभूषण दुकान में बाइक सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक के बल पर की बड़ी लूट, दुकानदार चंदन कुमार को बंदूक के बट से मारकर किया जख़्मी और भारी मात्रा में सोने चाँदी के आभूषण तथा नकद लेकर बाढ़ के कोंदी की तरफ भागे बदमाश, थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने की पुष्टि, बदमाशों के पीछे पड़ी है पुलिस!एसडीपीओ रामकृष्ण ने सभी थाने को किया एलर्ट, सीमाएँ सील!सूत्रों के अनुसार फायरिंग कर दहशत मचाते फरार हुये बदमाश! पुलिस ने जख़्मी दुकानदार को पहुँचाया नजदीकी अस्पताल, लूट की राशि का किया जा रहा आकलन!



