रिपोर्ट – अमित कुमार!
बंटू सिंह जो RJD के प्रवक्ता हैं उन्होंने कहा कि पहले NDA के लोग कहा करते थे कि नेपाल और बंगाल के अपराधियों को यहां नहीं आने देंगे। अब हालात उल्टे हो गए हैं। उनके मुताबिक नेपाल, बंगाल और उत्तर प्रदेश से अपराधी बिहार आ रहे हैं और ये कह कर आ रहे हैं कि चलो अपना भाईवा यहां मुख्यमंत्री बन गया है, अब यहां कोई दिक्कत नहीं है।
उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है, लोगों की हत्या हो रही है और सरकार इस पर चुप है। चिराग पासवान के भरत तिवारी के घर जाने पर उन्होंने तंज कसा कि ये सिर्फ दिखावे के लिए है, इससे जमीन पर कुछ नहीं बदला।
अभी चुनाव का समय है तो कानून व्यवस्था को लेकर बयानबाजी तेज है। RJD इसे बड़ा मुद्दा बना रही है और कह रही है कि सरकार फेल है। उधर NDA की तरफ से कहा जाता है कि कार्रवाई हो रही है और अपराध पर लगाम कसी जा रही है।
बंटू सिंह जो RJD के प्रवक्ता हैं



