वैशाली- उड़ान भरते ही खराब मौसम के बीच हवा में हिचकोले खाने लगा सीएम का हेलीकाप्टर, मची अफरा तफरी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ सीएम के कार्यक्रम स्थल पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद हवा में लटक गया।आलम यह था कि पांच से दस मिनट के लगभग सीएम का हेलीकॉप्टर हवा में लटका रहा और जब हेलीकॉप्टर धीरे धीरे नीचे आने लगा तब नीचे मौंजुद लोगो मे अफरा तफरी मच गई और सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए।अक्षयवट राय स्टेडियम में तैनात सुरक्षाकर्मी भी लोगो को मैदान से हटाने लगे।हालांकि कुछ देर हवा में रहने और नीचे आने के बाद फिर हैलीकॉप्टर आगे बढ़ा।आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर में शायद कोई तकनीकी खराबी हुई थी हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन जिस तरीके से हेलीकॉप्टर हवा में झूलता रहा उसे देख कर हर कोई डर गया था यहाँ तक कि स्टेडियम में मौजूद पत्रकार भी भागने लगे थे।बहरहाल किस कारण हेलीकॉप्टर इतनी देर हवा में रहा और क्या खराबी आई थी इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।

Join us on: