खराब मौसम के बीच हाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, इंतजार करते रहे लोग,मिला निबंधन से संबंधित बड़ा सौगात!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

खराब मौसम के बीच हाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।घण्टो इंतजार कर डटे रहे कार्यकर्ता और स्थानीय लोग।निबंधन से सम्बंधित कई योजनाओं की दी सौगात।

सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हाजीपुर पहुंचे।जहाँ अक्षयवट राय स्टेडियम में एनडीए विधायको और नेताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया।सीएम सम्राट चौधरी इसके बाद जिला निबंधन कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने कई योजनाओं की सौगात जिलेवासियों को दी साथ ही निबंधन कार्यालय से सम्बंधित कई योजनाओं की शुरुआत की।सबका सम्मान जीवन आसान अभियान के तहत सीएम ने 80 वर्ष के नागरिकों को होम रजिस्ट्रेशन की सुविधा,पेपरलेस निबंधन के अलावा सीओ द्वारा निबंधन से पूर्व जानकारी के साथ ही GIS तकनीक से स्थल का निरीक्षण करने जैसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की।हालांकि सुबह से ही मौसम खराब है और बारिश हो रही है लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे।सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल के साथ ही पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गया और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल के साथ पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया था।बता दे कि आज से पेपरलेस रजिस्ट्री होगी जिससे लोगो का दस्तावेज डिजिटली सुरक्षित रहेगा साथ ही 80 वर्ष के वृद्ध को जमीन रजिस्ट्री के लिए अब निबंधन कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी अब निबंधन कार्यालय के कर्मी ही जमीन रजिस्ट्री करने वाले वृद्ध के घर पहुंचेंगे।सीएम ने सभी योजनाओं की शुरुआत के बाद मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट को भी हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री विजेन्द्र यादव और विजय चौधरी भी मौजूद थे जिनकी मौजूदगी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार वासियों को बड़ी सौगात दी जिसका सीधा फायदा आम लोगो को होगा और अब लोगो की परेशानी कम होगी।

Join us on:

और पढ़ें