मधुबनी में एन सी सी सेकेंड एनरोलमेंट कार्यक्रम का भव्य समापन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के जयनगर पीएम श्री प्लस +2 हाई स्कूल में एनसीसी 368/34 ट्रुप +2 हाई स्कूल जयनगर में आज एनसीसी सेकंड एनरोलमेंट कार्यक्रम सफलता के साथ हुआ संपन्न। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से 25 छात्रों का सेलेक्शन किया गया। तो वही तीन छात्र रिजर्व के रूप में सिलेक्शन किए गए।
34 बिहार बटालियन मधुबनी के कमांडिंग आफिसर कर्नल नितिन झा के निर्देश पर और विद्यालय के प्रधान अध्यापक सुनील कुमार के नेतृत्व में इस एनरोलमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्रुप के ए एन ओ डॉक्टर केशव चंद्र झा के संयोजकत्व में इस चयन कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार किया गया।
बटालियन से दो पदाधिकारी हवलदार निशान्त सिंह और सूबेदार राजकुमार के देखरेख में 25 कैडेट का सिलेक्शन हो पाया। 400 मीटर दौड़ 20 पुशप 20 सीटप,आई टेस्ट और प्रमाण पत्रों का जांच आदि के द्वारा ये सिलेक्शन संपन्न किया गया।
इस प्रकार से पूर्व में 28 कैडेट का सिलेक्शन हो चुका था।
दोनों मिलाकर अब 50 कैडेट का सिलेक्शन किया गया। इस अतरिक्त तीन कैडेट रिजर्व मे रखे गए हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने चयनित एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि आप नियमित रूप से विद्यालय आइए और पढ़ाई में मन लगाते हुए एनसीसी के भी गतिविधि में शामिल हो।
इस ग्रुप के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर केशव चंद्र झा ने कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आपका चयन एनसीसी कैडेट के रूप में हुआ है।
आप दूसरों से भिन्न है आप में उन सब से ज्यादा उत्साह लगन और परिश्रम है।
इसलिए आपका चयन एनसीसी कैडेट के रूप में हुआ है। इसके बाद चयनित एनसीसी कैडेट का ऑफलाइन फॉर्म भरते हुए ऑनलाइन एडमिशन किया जाना है। इस के साथ ही बटालियन के द्वारा एक रेजीमेंट नंबर उपलब्ध कराया जाएगा।
उसके बाद 1 अगस्त से सरकारी पैरेड का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में एनसीसी सेकंड ईयर के छात्र आदर्श कुमार, रवि कुमार, धनराज कुमार आदि ने व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

Join us on: