रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिराही गांव में छापेमारी कर 306 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि 9 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि सिराही गांव के कृष्णलाल यादव नेपाल से भारी मात्रा में गांजा लाकर घर में छिपाकर रखे हुए हैं। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर सी ओ विकास कुमार के साथ घर की घेराबंदी कर तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान कृष्णलाल यादव के घर मे कारोबार के लिए रखे गए गांजा पुलिस ने बरामद किया। साथ ही घर के बगल में बने एक लकड़ी के गुमती में पलिया बनाकर रखे काले प्लास्टिक के पैकेट में पेपर में लिपटा हुआ गांजा जैसा पदार्थ पुलिस को मिला। जिस का कुल मात्रा 306 ग्राम गांजा को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई मे पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर तलाशी लिया तो उसके पास से एक मोबाइल और 3050 रुपये नकद भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिराही गांव का कृष्णलाल यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह खुद गांजा नेपाल से खरीद कर लाता है। कुछ गांजा कटघरा स्थित दुकान में रखकर 50 रुपये प्रति पुड़िया बेचा करता था। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि बिहार में मादक पदार्थ का भंडारण एवं क्रय-विक्रय अपराध है। नसे के अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।



