रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के ओंसी थाना पुलिस ने शोसल साइड पर अवैध देशी कट्टा के साथ फोटो पोस्ट करने के आरोपी को 01 अवैध देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का का पहचान मोहम्मद जीमल अहमद, पिता इरशाद अहमद, गांव खैरीबांका, थाना-औसी, जिला-मधुबनी के तौर पर किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 01अवैध देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस 01 मोबाईल बरामद करते हुए जप्त कर लिया है। इस संबंध मे बेनीपट्टी डी एस पी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रेस प्रतिनिधियों को बताया है कि
ये कार्वाई दिनांक-09.07.2026 को थानाध्यक्ष, औसी को जिले में स्थापित सोशल मिडिया सेंटर के माध्यम से एक फोटो प्राप्त हुआ जिसमें एक युवक अपने हाथ में 01 अवैध देशी कट्टा के साथ फोटो खिचवाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट किया हुआ है। उक्त फोटो के संदर्भ में स्थानीय चौकीदार के द्वारा सत्यापन कराया गया तो उक्त व्यक्ति का पहचान मोहम्द जमील, पिता इरशाद अहमद, गांव खैरीबांका के रूप में की गई। तत्पश्चात उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पदाधिकारी को सुचित कर प्राप्त निर्देशानुसार थानध्यक्ष, औसी थाना द्वारा एक छापमारी दल का गठन किया गया। जब पुलिस उसके घर पहुँची तो मोहम्मद जमील पुलिस को देखकर भागने लगा परन्तु पुलिस बल द्वारा उसे पकड़ लिया गया। देशी कट्टे के साथ फोटो के सबंध में पुछ-ताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया कि मेरे द्वारा ही फोटो सोशल मिडिया पर देशी कट्टे के साथ डाला गया था। हंथियार के संबंध में पुछने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैं संध्या के क्रम मोहम्मद गुलफाम, पिता मोहम्मद सगीर के झाड़फुक के दुकान पर गया था तो मोहम्मद गुलफाम के पास एक देशी कट्टा था उसी कट्टा के साथ मै फोटो खिचवाकर अपने सोशल मिडिया पर पोस्ट किया था। तत्पश्चात मोहम्मद जमील को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मोहम्मद गुलफाम के दुकान पर विधिवत छापामारी किया गया तो मोहम्मद गुलफाम पुलिस वाहन को देखते हीं रात्री होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दुकान मे विधिवत छापेमारी करने एवं तलासी लेने पर उक्त दुकान से कागज में लपेटा हुआ 01 अवैध देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस तथा 01 मोबाईल बरामद हुआ। सभी बरामद सामानों का जप्ती सुची बनाकर जप्त करते हुए मोहम्मद जीमल को उसके द्वारा किये गये अपराध (अवैध हथियार एवं गोली रखना तथा सोशल मिडिया पर अवैध देशी कट्टा / पीस्टल के साथ फोटो डालना) एक संज्ञेय अपराध है को बोध कराते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस घटना के संदर्भ में औंसी थाना कांड सं0-51/26 दिनांक- 09. 07.2026 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी की जा रही है।



