भोजपुर- युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

रोहतास जिले के रहने वाले 23 वर्षीय युवक की भोजपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव में 23 वर्षीय युवक अखिलेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के सोहगी गांव निवासी स्वर्गीय हीरालाल पांडेय के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अखिलेश कुमार करीब एक सप्ताह पहले ही पुणे से अपने घर लौटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि अखिलेश कुमार की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Join us on: