जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों की कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल!

SHARE:

पंकज कुमार
जहानाबाद

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद जहानाबाद सदर अस्पताल के एक सरकारी चिकित्सक और कुछ कर्मचारियों के कथित रूप से शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
वायरल वीडियो में सदर अस्पताल के सरकारी चिकित्सक डॉ. ए.के. नंदा तथा अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के कथित तौर पर शराब के साथ जाम छलकाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हम भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मचारियों के द्वारा शराबबंदी कानून का धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही है इस पर सवाल तो उठता है
इस मामले में स्वास्थ्य विभाग अथवा जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही वीडियो की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
यदि जांच में वीडियो प्रमाणिक पाया जाता है और उसमें सरकारी चिकित्सक एवं कर्मचारियों द्वारा शराब सेवन की पुष्टि होती है, तो यह बिहार की शराबबंदी नीति के अनुपालन और सरकारी कर्मियों की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर मामला माना जाएगा।
फिलहाल यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों की जांच रिपोर्ट और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

नोट :- शांखनाद इस वायरल वीडियो या तस्वीर के सत्यता की पुष्टि नहीं करता!

Join us on: