भरत तिवारी के परिजन दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में 17 जून को कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई भरत तिवारी की मौत का मामला अब बिहार से निकलकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने वाला है। न्याय में देरी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। परिजनों का आरोप है कि नामजद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि उन्होंने जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले को दबाने और लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है।
बाइट – आशा देवी (माता) “हम अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। यदि बिहार में न्याय नहीं मिला तो दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।”
वीओ-2: भरत तिवारी के पिता, चाचा और भाई ने भी कहा कि परिवार अब न्याय की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा। उनका कहना है कि यदि दोषी पुलिस अधिकारियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। परिजनों ने देशभर के सामाजिक संगठनों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और न्याय पसंद लोगों से 17 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचकर समर्थन देने की अपील की है। ताकि वहां बैठे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र पर, गृह मंत्री अमित शाह के कानों तक बात पहुंचे और भरत तिवारी के परिजनों को न्याय मिल सकें।
समापन: फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि 17 जुलाई को प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन और उससे पहले सरकार एवं प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Join us on: