विकास कुमार
धनबाद ।…
न्यू टाउन हॉल धनबाद में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री -सह- धनबाद जिला के प्रभारी मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं माननीय सचेतक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा धनबाद जिले की 689.07 करोड़ की 195 योजना का शिलान्यास तथा 166.15 करोड़ की 52 योजना उद्घाटन, कुल राशि मो0 855.22 करोड़ राशि का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया।
ये योजनाएं धनबाद नगर निगम, जिला परिषद, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सहित अन्य विभागों द्वारा क्रियान्वित हैं।
इस अवसर पर जिले के लाभुकों को कृषि लोन, ऋण माफी सहित परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त श्री संदीप कुमार, एसएसपी श्री संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त, सहित विभागीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी, ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित हुए।




