मधुबनी- अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गैंग का मुखिया पवन साह गांजे की खेप समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गैंग का मुखिया पवन साह को 5. 380 किलोग्राम गांजा के साथ बिहार पुलिस और एस एस बी नेदबोचा

मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र से अंतर्राष्ट्रीय बाइक गेंग के सरगना एवं तस्कर को बिहार पुलिस और एस एस बी द्वारा दबोचे जाने की खबर सामने आ रही है। ये कार्वाई एसएसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस उपाधिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में मधवापुर थाना पुलिस तथा एसएसबी मधवापुर की संयुक्त छापेमारी अभियान मे अंतर्रजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह के कथित सरगना पवन साह को 5.380 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन की सफलता से न केवल नशे की आपूर्ति चैनल को करारा झटका लगा है, बल्कि मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से जुड़े एक कुख्यात आरोपित को दबोचे जाने से लोगों ने चैन की सांसे ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला 05 जुलाई की शाम 07 बजे से लेकर 08 बजे के बीच मिली गुप्त सूचना के बाद मधवापुर थाना पुलिस और एसएसबी की टीम ने सीमा स्तम्भ संख्या 297 के पास कच्ची सड़क पर संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान करते हुए कामयाबी पाई है।सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस एवं एस एस बी जवानों को नेपाल की तरफ से भारत की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल दिखाई दिया। जिसे रोककर जांच की गई तो बाइक पर लटकाए थैले की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के थैले में रखा हुआ गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम पवन साह, पिता विनोद साह, ग्राम कुम्हारपट्टी, थाना पुपरी, जिला सीतामढ़ी बताया। साथ ही उसने स्वीकार किया कि गांजा नेपाल के चौरसिया परसा के सोनु नामके व्यक्ति से लिया था और इसे मधवापुर के बिहारी नामके व्यक्ति को सुपुर्द करना था। बरामद गांजे की कुल मात्रा 5.380 किलोग्राम पाई गई। साथ ही तस्करी मे प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। इस बाबत बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि पवन साह पर पूर्व से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरलाखी थाना में चोरी व नशीले पदार्थ से जुड़े मामले (कांड सं. 97/24, 241/26), मधवापुर थाना में नशे के आपराधिक मामले (कांड सं. 28/20 व 121/26) तथा पुपरी व सहियारा थानों में भी विभिन्न धाराओं के मामले पंजीकृत हैं। कुछ मामलों में आरोप पत्र भी चल रहा है। वहीं, मधवापुर थाने में आरोपी के विरुद्ध 06 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20( बी ) (ii)( बी ) के अंतर्गत कांड संख्या 122/26 दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि बरामद गांजे की जांच व परीक्षण के बाद कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए गी। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने इस अभियान की सफलता पर टीम की सराहना की और जनता से आग्रह किया कि इस तरह की संदिग्ध जानकारी मिलने पर स्थानीय थानों को सूचित करें, उन्होंने कहा कि नशे और मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के खिलाफ सतत कार्रवाई जारी रहेगा। ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों को संरक्षण न मिल सके।

Join us on: