आरा – होम गार्ड जवान को टेपों चालकों ने पीट पीट कर किया अधमरा!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

बिहार के भोजपुर जिले के आरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आरा बस स्टैंड के समीप ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान पर टेम्पू चालकों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना आरा बस स्टैंड के समीप की बताई जा रही है, जहां ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के जवान रुपेश रंजन पर कुछ टेम्पू चालकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले जवान के साथ जमकर मारपीट की गई, फिर तेजधार हथियार से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया गया।

हमले में घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: