मधुबनी- भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती मनाई!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा के नेतृत्व भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं राष्ट्रीय एकता के दृढ़ प्रहरी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता और संस्कृति के गौरव की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनके आदर्श, विचार और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री रंजीत यादव, सरोज सिंह,,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष संतोष भगत, सतीश ठाकुर, जिला आई टी सेल संयोजक आदित्य झा, कार्यालय मंत्री कन्हैया शाह, नगर महामंत्री अशोक राम, रवि रंजन ,राम पुकार ठाकुर, महेश कुमार दास, गौतम किशोर राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे‌।

Join us on: