छत से गिरकर महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के जलधारी चौक स्थित एक मोहल्ले में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान हीरा देवी, पती उमेश कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर ससुराल पक्ष एवं मायके पक्ष के बिच मत भीन्नता देखी जा रही है। जहां ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है, वहीं मायके वालों ने ससुराल बालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, हीरा देवी सुबह घर के दैनिक कार्यों को निपटाने के बाद छत पर कपड़े सुखाने को लेकर गई थीं। काफी देर तक नीचे नहीं लौटने पर उनकी सास उन्हें देखने गईं। तो देखा की सीढ़ी के पास हीरा देवी बेहोश अवस्था में गिरी हुई थीं। इस के बाद ससुराल के लोगों ने महीला को उठा कर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वही मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया हैं कि पिछले दो-तीन दिनों से हीरा देवी के साथ ससुराल बालो द्वारा मारपीट की जा रही थी। हीरा देवी ने इस बात को लेकर अपनी मां को फोन कर प्रताड़ना की जानकारी भी दी थी। इसके साथ ही परिजनों का कहना है कि उन्हें हीरा देवी की मौत को लेकर सूचना ससुराल पक्ष से नहीं, बल्कि मोहल्ले के लोगों से मिली। इसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे है। मौत की बात को उनलोगो से छू पाना भी हत्या की आशंका को जन्म दे रही है।
घटना की सूचना मायके बालो ने नगर थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा सभी पक्षों के बयान के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: