:- अमित सिंह की रिपोर्ट!
NTPC बाढ़ इकाई द्वारा ना सिर्फ बिजली बनाई जा रही है बल्कि इसके साथ ही एक मिनी ऑक्सीजन संयंत्र की भी स्थापना की गई है ।
कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोन के रूप में कहर बरपाने को आतुर है इसकी गंभीरता को देखते हुये NTPC बाढ़ ईकाई ने अब ऑक्सीजन उत्पादन की भी शुरुआत कर दी है।
अभी हर रोज 8 से 10 बड़े सिलेंडर में ऑक्सीजन भरा जा रहा है। जिसे जरूरत अनुसार और बढ़ाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर यानी डेल्टा वेरियंट से NTPC कर्मी भी बुरी तरह प्रभावित हुये थे।
NTPC बाढ़ के महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख ने बताया कि इसका लाभ NTPC बाढ़ के 50 किलोमीटर तक रहने वाले लोगों को आवश्यक रूप से प्राप्त हो सकेगा।
बाइट:- आशित दत्ता( महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी)




