दोबारा जिला परिषद् अध्यक्ष पद पर काबिज हुए टुनटुन साह वही प्रणव कुमार बने उपाध्यक्ष!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर जिला परिषद् अध्यक्ष पद का चुनाव काफी गहमागहमी के बीच टुनटुन साह जिला परिषद् अध्यक्ष पद पर पुनः काबिज हो गये,जबकि जिला परिषद् उपाध्यक्ष पद पर पीरपैंती के प्रणव कुमार उर्फ़ पप्पु यादव ने कब्जा कर लिया, समाहरणालय परिसर के स्थित समीक्षा भवन में जिला परिषद् के सभी सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निगरानी में कराया गया जहां टुनटुन साह ने पुनः जिला परिषद् के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया,इस दौरान जिला परिषद् अध्यक्ष टुनटुन साह उर्फ अनंत साह ने जिले के सभी परिषद सदस्यों को साधुवाद देते हुए जिले का चहुंमुखी विकास करने की बात कही,जबकि चुनाव को लेकर समाहरणालय परिसर के बाहर समर्थकों का काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी,वहीं जिला परिषद् अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विधिवत रूप से जिला परिषद् अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण कराये जाने की बात कही,जिला परिषद् अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार टुनटुन साह और प्रमोद कुमार मंडल थे जिसमें टुनटुन साह को इक्कीस मत और प्रमोद कुमार मंडल को दस मत प्राप्त हुए,जबकि उपाध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार प्रणव कुमार उर्फ़ पप्पु यादव और मिथुन कुमार ने दावेदारी दी थी,जिसमें सोलह मत प्रणव कुमार और पन्द्रह मत मिथुन कुमार को मिला इसके साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष पद पर पुनः टुनटुन साह ने जीत दर्ज कर ली और उपाध्यक्ष पद पर नव-निर्वाचित जिला परिषद् सदस्य प्रणव कुमार उर्फ़ पप्पु यादव ने जीत हासिल कर लिया।

Join us on:

Leave a Comment